आ.सूचना,

: : : सभी कानूनी विवादों के लिये क्षेत्राधिकार Delhi होगा। हमारे ब्लाग पर प्रकाशित सभी सामग्री के विषय में किसी भी कार्यवाही हेतु संचालक/संपादक का सीधा उत्तरदायित्त्व नही है अपितु लेखक उत्तरदायी है। आलेख की विषयवस्तु से संचालक/संपादक की सहमति/सम्मति अनिवार्य नहीं है। अनैतिक,अश्लील, असामाजिक,राष्ट्रविरोधी, धर्म/सम्प्रदाय विरोधी, मिथ्या, तथा असंवैधानिक कोई भी सामग्री यदि प्रकाशित हो जाती है। यदि कोई भी पाठक कोई भी आपत्तिजनक सामग्री पाते हैं व तत्काल संचालक/संपादक मंडल को सूचित करें तो वह तुंरत प्रभाव से हटा दी जाएगी एवम लेखक सदस्यता भी समाप्त करदी जाएगी।: : "देश की मिटटी" पर आपका हार्दिक स्वागत है.इस ब्लॉग पर अपनी प्रकाशित और अप्रकाशित रचनाये भेज सकते हैं,रचनाएँ स्वरचित है इसका सत्यापन कर ई-मेल yugdarpanh@gmail.com पर भेजें ,ये तो आपका ही साझा मंच है.धन्यवाद: :

बिकाऊ मीडिया -व हमारा भविष्य

: : : क्या आप मानते हैं कि अपराध का महिमामंडन करते अश्लील, नकारात्मक 40 पृष्ठ के रद्दी समाचार; जिन्हे शीर्षक देख रद्दी में डाला जाता है। हमारी सोच, पठनीयता, चरित्र, चिंतन सहित भविष्य को नकारात्मकता देते हैं। फिर उसे केवल इसलिए लिया जाये, कि 40 पृष्ठ की रद्दी से क्रय मूल्य निकल आयेगा ? कभी इसका विचार किया है कि यह सब इस देश या हमारा अपना भविष्य रद्दी करता है? इसका एक ही विकल्प -सार्थक, सटीक, सुघड़, सुस्पष्ट व सकारात्मक राष्ट्रवादी मीडिया, YDMS, आइयें, इस के लिये संकल्प लें: शर्मनिरपेक्ष मैकालेवादी बिकाऊ मीडिया द्वारा समाज को भटकने से रोकें; जागते रहो, जगाते रहो।।: : नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक विकल्प का सार्थक संकल्प - (विविध विषयों के 28 ब्लाग, 5 चेनल व अन्य सूत्र) की एक वैश्विक पहचान है। आप चाहें तो आप भी बन सकते हैं, इसके समर्थक, योगदानकर्ता, प्रचारक,Be a member -Supporter, contributor, promotional Team, युगदर्पण मीडिया समूह संपादक - तिलक.धन्यवाद YDMS. 9911111611: :

Wednesday, July 28, 2021

*संसद में 5 नए बिल प्रस्तुत, चर्चा👀*

 *संसद में 5 नए बिल प्रस्तुत, चर्चा👀*

👉🌟संसद/सरकार दर्पण👈 प्ले सूची 174-78,
🔑DD-Live YDMS👑 दूरदर्पण®
*युदस नदि 28 जुलाई 21:* संसद में चर्चा हेतु 5 नए बिल प्रस्तुत,👀 प्ले सूची 174-178/178, संसद/सरकार दर्पण।
सभी आवश्यक समाचार त्वरित पाने और देखने हेतु YDMS👑 के दोनों त्वरित समाचार चैनल सब्सक्राइब करना भूलें नहीं। विविध विषयों पर, DD-Live YDMS👑 दूरदर्पण® तिलक रेलन आज़ाद वरिष्ठ पत्रकार -युगदर्पण®2001 मीडिया समूह YDMS👑
https://www.youtube.com/channel/UCHK9opMlYUfj0yTI6XovOFg
देश केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं | -तिलक संपादक

Tuesday, July 27, 2021

महिला मोर्चा द्वारा केन्द्रीय मंत्री (महिला) सम्मान समारोह

Felicitation of *Women Union Ministers ceremonised at BJP HQ
🌟PL 35/35, भाजपा संगठन YDMS👑
CD-Live YDMS👑 चयनदर्पण
*युदस नदि 27 जुलाई 21:* कार्यक्रम सीधे (live) प्रसारण देख सकते हैं।
Felicitation ceremony of *Women Union Ministers organised by BJP Mahila Morcha is being held in presence of BJP National President* Shri J.P. Nadda now at BJP HQ, 6A DDU Marg, N.D.
वन्देमातरम् के पश्चात् वानथी श्रीनिवासनी अध्यक्षा महिला मोर्चा द्वारा सम्मान समारोह
केन्द्रीय मंत्री (महिला)
1) निर्मला सीतारमण,
2) स्मृति ईरानी,
3) रेणुका सिंह सरुता :
4) मीनाक्षी लेखी :
5) दर्शना विक्रम जरदोश :
6) शोभा करंदलाजे :
7) साध्वी निरंजन ज्योति :
😎 अन्नपूर्णा देवी :
9) प्रतिमा भौमिक :
10) डॉ. भारती प्रवीण पवार :
11) अनुप्रिया सिंह पटेल :
-युगदर्पण®2001 मीडिया समूह YDMS👑

https://www.youtube.com/playlist?list=PLNxqtA0adB6qPwhWUfRdKfLwQEgKRsYaX
https://www.youtube.com/watch?v=ZC14czzuVJQ&list=PLNxqtA0adB6qPwhWUfRdKfLwQEgKRsYaX&index=36 
देश केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं | -तिलक संपादक

Friday, July 23, 2021

#Cheer4India टोक्यो ओलंपिक 2020

#Cheer4India टोक्यो
ओलंपिक
2020
विवरण : 23 जुलाई 2021 से टोक्यो
ओलंपिक
्स 2020 (Tokyo
Olympics
2020) आरम्भ हो गए हैं। 👉कोरोना-19 महामारी के चलते इस बार के
ओलंपिक
खेल बहुत ही विशेष होने वाले हैं। इन
ओलंपिक
खेल के बारे में नवीनतम जानकारी पाते रहने के लिए https://www.facebook.com/tilak.relan से निरन्तर जुड़े रहें।
DD-Live YDMS👑 दूरदर्पण, सब्सक्राइब करें और घंटी बटन को all पर करें। 👉🌟क्रीड़ा व कला-दर्पण👈 -युगदर्पण®2001 मीडिया समूह YDMS👑
पत्रकारिता व्यवसाय नहीं एक मिशन है| -युगदर्पण 
देश केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं | -तिलक संपादक

Tuesday, February 2, 2016

उप्र, मप्र, ओड़िशा, कर्नाटक में किसान संबोधित करेंगे मोदी

उप्र, मप्र, ओड़िशा, कर्नाटक में किसान संबोधित करेंगे मोदी  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार की किसान संबंधित पहलों को रेखांकित करने हेतु 18 फरवरी से उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, ओड़िशा और मध्य प्रदेश में किसान सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने कहा कि विभिन्न किसान संगठन, सरकार द्वारा आरम्भ की गयी पहलों को लेकर प्रधानमंत्री को उन कार्यक्रमों में सम्मानित भी करेंगे। 

उन्होंने कहा कि ऐसी पहली किसान सभा 18 फरवरी को मध्य प्रदेश में होगी जबकि दूसरी सभा 21 फरवरी को ओड़िशा में होगी। कर्नाटक में सभा 27 फरवरी को होगी। अंतिम किसान सम्मेलन उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा जहां आगामी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अभी यह निर्धारित नहीं किया है कि इन सम्मेलनों का आयोजन कहां कहां किया जाएगा। 

देश केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं | -तिलक संपादक
http://bharatchaupal.blogspot.in/2016/02/blog-post_2.html 

खाप पंचायतें अनुभवी सामाजिक सलाहकार- खट्टर

खाप पंचायतें अनुभवी सामाजिक सलाहकार- खट्टर 
तिलक 
31 जन 16 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खाप पंचायतों को समाज के लिए अति उपयोगी बताते कहा कि इनके बारे में गलत धारणा बनाना उचित नहीं है। इन पंचायतों की अपनी एक स्वतन्त्र व बड़ी शक्ति है। इन्होंने समाज सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोलकाता में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि खाप पंचायतों के गठन में सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है। इनका गठन उन क्षेत्रों में लोग करते हैं जहां ये पंचायतें सक्रिय रहती हैं। खाप पंचायतें गत प्राय: 800 वर्षों से हैं और समाज निर्माण में महती भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि खाप पंचायतों के निर्णय सामाजिक जीवन की शैली और परंपरागत रीति नीति को बनाये और बचाये रखने में प्रभावी रहें है। एक या दो गलतियों या निर्णय के मामलों में चूक से तो न्यायालय भी घेरे में आते है। 
देश केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं | -तिलक संपादक
http://bharatchaupal.blogspot.in/2016/02/blog-post.html 

Saturday, January 16, 2016

सैन्यकर्मी जाल में न फंसें, इसलिए सतर्कता: पर्रिकर

सैन्यकर्मी जाल में न फंसें, इसलिए सतर्कता: पर्रिकर 
तिलक  
16 जन 16  
भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी को जाल में फंसाए जाने के मामले की पृष्ठभूमि में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि इस प्रकार के मामलों को रोकने के लिए सभी प्रकार की सावधानियां बरती जा रही हैं और ये मामले अभी निचले स्तर तक ही सीमित हैं। पर्रिकर ने जयपुर में संवाददाताओं से कहा, ''मुझे नहीं लगता कि ऐसी चीजें (जासूसी) उच्च स्तर पर होती हैं। कुछ चीजें सामने आई हैं, किन्तु वे निचले स्तर पर हैं और हमने उन्हें रोकने के लिए सभी सावधानियां बरती हैं।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘जब हम सतर्क होते हैं तो लोभ देकर जाल में फंसने जैसी चीजें सामान्यत: नहीं हो पाती। हमें सदा सतर्क रहना चाहिए। हम भर्ती और प्रशिक्षण के समय इसका ध्यान रखते हैं। जवानों के सोशल नेटवर्किंग साइटों का उपयोग करने को लेकर स्पष्ट दिशा निर्देश एवं आचार संहिता है।’’ हाल में भारतीय वायुसेना के 30 वर्षीय एक अधिकारी रंजीत के.के. को, एक संदिग्ध जासूस को आधिकारिक सूचनाएं कथित रूप से देने के मामले में बंदी बना और सेवा से निलम्बित किया गया है। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के अनुसार अधिकारी ने फेसबुक पर स्वयं को पत्रकार बताने वाली संदिग्ध जासूस दामिनी मैक्नॉट के बिछाए मधुपाश में फंस कर यह जानकारी साझा की। 
पर्रिकर ने सेना की भर्ती रैली के उद्घाटन के अवसर पर अंबेर के निकट के.औ.सु. बल (सीआईएसएफ) मैदान में वहां रैली को हरी झंडी देने से पूर्व प्रत्याशियों के साथ बातचीत के समय कही। बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने इस खुली रैली में भाग लिया, जिसके लिए 'ऑनलाइन' पंजीकरण किए गए थे। उन्होंने कहा, ''हमने भर्ती रैली के लिए 'ऑनलाइन' आवेदन की प्रक्रिया शुरू की। इस बात की आशंका थी कि प्रत्याशियों की संख्या गिर सकती है, किन्तु इसके विपरीत यह संख्या बढ गई है।’’ पर्रिकर ने कहा, ''भारतीय युवा देशभक्त हैं और वह राष्ट्रवादी सोच रखते हैं और इसीलिए वह सेना में भर्ती होना चाहते हैं।’’ इस अवसर पर केंद्रीय राज्य सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
http://yugdarpan.blogspot.in/2016/01/blog-post_16.html
http://bharatchaupal.blogspot.in/2016/01/blog-post_16.html 
देश केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं |-तिलक संपादक

Wednesday, January 13, 2016

शर्मनिरपेक्षों को शर्म कब आएगी?

शर्मनिरपेक्षों को शर्म कब आएगी? 
वन्देमातरम, 
2002 से मोदी विरोधी हुए ओबामा सहित विश्व नेता, मोदी का दूसरा स्वरूप देख व समझ पा रहे हैं। विश्व में मोदी तथा भारत के प्रति सोच बदल रही है, सम्मान बड़ रहा है। किन्तु यहाँ; देश का शर्मनिरपेक्ष विपक्ष और बिकाऊ शर्मनिरपेक्ष मीडिया का दुष्प्रचार, भ्रम के आवरण से, जनता की आँखों तक सत्य पहुँचने नहीं दे रहा। 
ऐसे में जन जन तक सत्य पहुँचाने में आपके समर्थन का साथ, बिकाऊ नकारात्मक  मीडिया के सकारात्मक सार्थक राष्ट्रवादी विकल्प 'युदमीस' YDMS को सशक्त बनाएगा। जो 2001 से युगदर्पण का पौध 2010 -15 के बीच सोशल मीडिया से जुड़ 30 विविध विषयों के ब्लॉग, फेबु पर 10 समूह 10 पेज, रेडिफ, ट्विटर तथा 5 उपभोक्ता चैनल सहित 'युदमीस' YDMS बन चुका है, उसे राष्ट्रवादी विकल्प के रूप में सार्थकता प्रदान कर, आप अपना दायित्व निभाएंगे। जो भटके है, राह पर आएंगे। सच्चे देश प्रेमियों से ऐसी आशा ही नहीं, विश्वास भी है। -तिलक 
शेयर करें 125 करोड़ से 
'युदमीस' समूह के सभी सूत्र यहाँ हैं- 
www.yugdarpan.simplesite.com 
ओबामा ने कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान सहित विश्व के कई भागों में दशकों तक अस्थिरता बनी रहेगी और अल कायदा एवं आईएसआईएस से अमेरिका को सीधा संकट है। 
- 9910774607, 7531949051 
देश केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं | -तिलक संपादक
http://yugdarpan.blogspot.in/2016/01/blog-post.html
http://bharatchaupal.blogspot.in/2016/01/blog-post.html
http://pratibhaprabandhanparinatidarpan.blogspot.in/2016/01/blog-post.html 

Friday, December 11, 2015

महान राष्ट्रकवि सुब्रमण्य भारती, 133 वीं जयन्ती

Image result for सुब्रमण्य भारतीमहान राष्ट्रकवि सुब्रमण्य भारती, 133 वीं जयन्ती 
सुब्रमण्य भारती, சுப்பிரமணிய பாரதி ரஷ்ற்றகவி, 
जन्म दिवस 11 दिसं 2015  न दि 
बात चाहे साहित्य की हो या राजनीति की, गद्य की हो या पद्य की, तमिल की हो या अंग्रेजी की, सुब्रमण्य भारती का कोई सानी दृष्टी में नहीं आता। भारत के महान कवियों में सुविख्यात भारती ने मात्र साहित्य के क्षेत्र में ही अपना बहुमूल्य योगदान नहीं दिया, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में भी उन्होंने अपना परचम लहराया। महाकवि भारती अथवा महाकवि भरतियार के नाम से भी जाना जाता है। उनकी कविताओं में राष्ट्रभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है। वह एक कवि होने के साथ-साथ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जुड़े सेनानी, समाज सुधारकपत्रकार तथा उत्तर भारत व दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु समान थे। जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक, श्री अरविंद और वीवीएस अय्यर जैसी शीर्ष नायकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत को दासत्व की बेड़ियों से बाहर निकालने का प्रयास किया। 
Image result for सुब्रमण्य भारतीआधुनिक तमिल साहित्य का जनक और केंद्र बिंदु, सुब्रमण्य भारती गद्य और पद्य लेखन में काफी परिपक्व थे। उन्होंने कई लघु कथाएं भी लिखी थीं। उन्होंने तमिल कविता में एक नई शैली 'पुथुक्कविताई' अर्थात आधुनिक कविता की रचना की थी। तमिल सबसे मधुर भाषा करार देने वाले भारती ने, एक कविता लिखी थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि आज तक उन्होंने तमिल से मधुर भाषा नहीं देखी। भारती तमिल के साथ−साथ तेलुगु, बंगाली, हिन्दी, संस्कृत, फ्रेंच और अंग्रेजी में भी निपुण थे। 
तमिलनाडु के 'एट्टायापुरम' गांव में 11 दिसंबर 1882 को तमिल ब्राह्मण परिवार में जन्मे सुब्रमण्य की प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई। जब वह मात्र 11 वर्ष के थे, तो उन्हें एक कवि सम्मेलन में बुलाया गया और जहाँ उन्होंने कविता पाठ से प्रभावित किया। मेधावी छात्र होने के नाते वहां के राजा ने उन्हें ‘भारती’ की उपाधि दी। 1898 में वे उच्च शिक्षा के लिये बनारस चले गये। आगामी चार वर्ष उनके जीवन में ‘‘खोज’’ के वर्ष थे। बनारस प्रवास की अवधि में उनका हिन्दू अध्यात्म व राष्ट्रप्रेम से साक्षात्कार हुआ। सन् 1900 तक वे भारत के राष्ट्रीय आन्दोलन में पूरी तरह जुड़ चुके थे और भगिनी निवेदिताअरविंद और वंदे मातरम् के गीत ने भारती के भीतर आजादी की भावना को और पल्लवित किया। 
जहां तक सुब्रमण्य के पत्रकारिता जीवन की बात है, तो वह भी अपने आप में काफी गौरवशाली रहा। भारती ही देश के एक ऐसे पत्रकार थे, जिन्होंने पहली बार अपने समाचारपत्र में प्रहसन और राजनीतिक कार्टूनों को स्थान दिया।भारती ने स्वतंत्रता संग्राम में बहुत ही  महत्वपूर्ण योगदान दिया था और कई बार जेल यात्रा भी की थी। भारती जब पांडिचेरी में थे तो उन्होंने श्री अरविंद के साथ मिलकर काम किया था और वे दोनों बड़े अच्छे मित्र थे। जीवन के हर क्षेत्र में अपना महत्व रखने वाले भारती का देहांत, बड़े ही मार्मिक ढंग से हुआ। वास्तव में, जिस हाथी को वह प्रति दिन चारा खिलाया करते थे, उसी ने उन्हें कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इस घटना के कुछ ही दिनों बाद 11 सितंबर 1921 को उनका देहांत हो गया। 
प्रमुख रचनाएँ  ‘स्वदेश गीतांगल’ (1908) तथा ‘जन्मभूमि’ (1909) उनके देशभिक्तपूर्ण काव्य माने जाते हैं, जिनमें राष्ट्रप्रेम् और ब्रिटिश साम्राज्य के प्रति ललकार के भाव स्पष्ट हैं। एक कविता में भारती ने ‘भारत का जाप करो’ की राह दी है।
तुम स्वयं ज्योति हो मां,
शौर्य स्वरूपिणी हो तुम मां,
दुःख और कपट की संहारिका हो मां,
तुम्हारी अनुकम्पा का प्रार्थी हूं मैं मां।
(डॉ॰ भारती की कविता ‘मुक्ति का आह्वान’ से)
‘एक होने में जीवन है। यदि हमारे बीच ऐक्य भाव नहीं रहा, तो सबकी अवनति है। इसमें हम सबका सम्यक उद्घार होना चाहिए। उक्त ज्ञान को प्राप्त करने के बाद हमें और क्या चाहिए?’
हम दासत्व रूपी धन्धे की शरण में प़डकर, बीते हुए दिनों के लिए मन में लिज्जत होकर, द्वंद्वों एवं निंदाओं से निवृत्त होने के लिए; इस गुलामी की स्थिति को (थू कहकर) धिक्कारने के लिए ‘वंदे मातरम्’ कहेंगे। 
काश ! तमिल अपने प्रेरणा पुञ्ज से प्रकाशित हो कर, अपनी ऊर्जा को जागृत कर, 
जड़ों को सुदृढ़ करे। उस राष्ट्र भक्त की जयंती का यही सच्चा उपहार होगा। युगदर्पण 
विश्वगुरु रहा वो भारत, इंडिया के पीछे कहीं खो गया |
इंडिया से भारत बनकर ही, विश्व गुरु बन सकता है; - तिलक
http://samaajdarpan.blogspot.in/2015/12/133.html
http://yuvaadarpan.blogspot.in/2015/12/133.html
http://raashtradarpan.blogspot.in/2015/12/133.html
"अंधेरों के जंगल में, दिया मैंने जलाया है | इक दिया, तुम भी जलादो; अँधेरे मिट ही जायेंगे ||"- तिलक
यह राष्ट्र जो कभी विश्वगुरु था, आज भी इसमें वह गुण,
योग्यता व क्षमता विद्यमान है | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक
पूरा परिवेश पश्चिम की भेंट चढ़ गया है | उसे संस्कारित, योग, आयुर्वेद का अनुसरण कर
हम अपने जीवन को उचित शैली में ढाल सकते हैं | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक
देश केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं | -तिलक संपादक

Friday, December 4, 2015

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी का दृष्टिकोण (संबोधन में)


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स लीडरशिप समिट को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत की सुनहरे भविष्‍य की ओर यात्रा का विवरण देते हुए कहा कि भारत की वर्तमान स्थिति को विश्‍व के संदर्भ में देखने के साथ-साथ कुछ वर्ष पहले भारत कहाँ था इस संदर्भ में देखना होगा। 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के आर्थिक सुधारों के प्रति अपने दृष्टिकोण का विवरण देते हुए, हाल ही मिली कुछ बड़ी आर्थिक सफलताओं, जिनमें 7.4 प्रतिशत आर्थिक विकास दर और व्‍यापार करने के लिए सुगमता में उन्‍नति सम्मिलित है, का उल्लेख किया। उन्‍होंने कहा कि व्‍यापार करने के लिए सुगमता में बढ़ोतरी केवल केंद्र और राज्‍य के मिलकर काम करने के कारण मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्‍यों को 14वें वित्‍त आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप अतिरिक्‍त वित्‍तीय सहायता दी गई है। 
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बताया कि एलपीजी सब्सिडी के प्रत्‍यक्ष हस्‍तांतरण और एलईडी लाइटिंग योजना से करोड़ों रूपये की बचत की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि यूरिया में नीम की परत चढ़ाने से इसके कृषि क्षेत्र के अतिरिक्‍त दूसरे क्षेत्रों में उपयोग को रोकने में सहायता मिली है। प्रधानमंत्री ने बिहार में दो लोकोमोटिव निर्माण इकाईयों के लिए हाल ही में रेल क्षेत्र में विदेशी प्रत्‍यक्ष निवेश का उल्‍लेख भी किया। 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत बिना बिजली वाले 18 हजार गांवों में विद्युतीकरण की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में प्रगति हर कोई ग्रामीण विद्युतीकरण एप के द्वारा देख सकता है। 
मोदी का एजेंडा है विकास अर्थात न्यूनतम मंत्रिमंडल से अधिकतम परिणाम का संकल्प।
बने मीडिया विकल्प; पत्रकारिता में आधुनिक विचार, लघु आकार -सम्पूर्ण समाचार -युद।
"अंधेरों के जंगल में, दिया मैंने जलाया है | इक दिया, तुम भी जलादो; अँधेरे मिट ही जायेंगे ||"- तिलक
देश केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं | -तिलक संपादक