आ.सूचना,

: : : सभी कानूनी विवादों के लिये क्षेत्राधिकार Delhi होगा। हमारे ब्लाग पर प्रकाशित सभी सामग्री के विषय में किसी भी कार्यवाही हेतु संचालक/संपादक का सीधा उत्तरदायित्त्व नही है अपितु लेखक उत्तरदायी है। आलेख की विषयवस्तु से संचालक/संपादक की सहमति/सम्मति अनिवार्य नहीं है। अनैतिक,अश्लील, असामाजिक,राष्ट्रविरोधी, धर्म/सम्प्रदाय विरोधी, मिथ्या, तथा असंवैधानिक कोई भी सामग्री यदि प्रकाशित हो जाती है। यदि कोई भी पाठक कोई भी आपत्तिजनक सामग्री पाते हैं व तत्काल संचालक/संपादक मंडल को सूचित करें तो वह तुंरत प्रभाव से हटा दी जाएगी एवम लेखक सदस्यता भी समाप्त करदी जाएगी।: : "देश की मिटटी" पर आपका हार्दिक स्वागत है.इस ब्लॉग पर अपनी प्रकाशित और अप्रकाशित रचनाये भेज सकते हैं,रचनाएँ स्वरचित है इसका सत्यापन कर ई-मेल yugdarpanh@gmail.com पर भेजें ,ये तो आपका ही साझा मंच है.धन्यवाद: :

बिकाऊ मीडिया -व हमारा भविष्य

: : : क्या आप मानते हैं कि अपराध का महिमामंडन करते अश्लील, नकारात्मक 40 पृष्ठ के रद्दी समाचार; जिन्हे शीर्षक देख रद्दी में डाला जाता है। हमारी सोच, पठनीयता, चरित्र, चिंतन सहित भविष्य को नकारात्मकता देते हैं। फिर उसे केवल इसलिए लिया जाये, कि 40 पृष्ठ की रद्दी से क्रय मूल्य निकल आयेगा ? कभी इसका विचार किया है कि यह सब इस देश या हमारा अपना भविष्य रद्दी करता है? इसका एक ही विकल्प -सार्थक, सटीक, सुघड़, सुस्पष्ट व सकारात्मक राष्ट्रवादी मीडिया, YDMS, आइयें, इस के लिये संकल्प लें: शर्मनिरपेक्ष मैकालेवादी बिकाऊ मीडिया द्वारा समाज को भटकने से रोकें; जागते रहो, जगाते रहो।।: : नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक विकल्प का सार्थक संकल्प - (विविध विषयों के 28 ब्लाग, 5 चेनल व अन्य सूत्र) की एक वैश्विक पहचान है। आप चाहें तो आप भी बन सकते हैं, इसके समर्थक, योगदानकर्ता, प्रचारक,Be a member -Supporter, contributor, promotional Team, युगदर्पण मीडिया समूह संपादक - तिलक.धन्यवाद YDMS. 9911111611: :

Monday, April 7, 2014

राम नवमी-हनूमान जयंति

प्रेस विज्ञप्ति

राम नवमी-हनूमान जयंति विशाल शोभा यात्रा 15 को, तैयारियां जोरों पर
    
नई दिल्ली अप्रेल 6, 2014। विश्व हिन्दू परिषद-दिल्ली, मीडिया प्रमुख, विनोद बंसल,  से प्राप्त राम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नवमी के उपलक्ष्य में दिल्ली के राम लीला मैदान से गंगेश्वर धाम करोल बाग तक निकलने वाली विशाल शोभा यात्रा की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। इस संबन्ध में आज बुलाई गई एक महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया गया कि दिल्ली में 10 अप्रेल को होने वाले चुनावों को देखते हुए, इस बार राम नवमी की शोभा यात्रा हनूमान जयंति के दिन अर्थात 15 अप्रेल को निकाली जाएगी। बैठक के बाद हिन्दू पर्व समन्वय समिति के महा मंत्री श्री राम पाल सिंह यादव ने बताया, कि संतों का मत है कि इस बार श्री राम नवमी के दिन से प्रारम्भ होने वाले श्री राम महोत्सव के 8 दिवसीय उत्सव के समापन वाले दिन अर्थात राम भक्त हनूमान जी की पावन जयन्ति के दिन 15 अप्रेल को ही यह शोभा यात्रा निकाली जाए। इससे चुनाव रूपी राष्ट्रीय यज्ञ में जी-जान से जुटे राम भक्त और सरकारी मशीनरी को भी लाभ मिलेगा।

पहाड गंज स्थित उदासीन आश्रम में विश्व हिन्दू परिषद, सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा तथा दिल्ली संत महा मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दू पर्व समन्वय समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष दिल्ली के राम लीला मैदान से निकाली जाने वाली इस विशाल शोभा यात्रा से इस बार की यात्रा अधिक भव्य व विशाल होगी। दिल्ली के पूज्य संतों ने देश में राम राज्य की पुन:प्रतिष्ठा हेतु प्रत्येक देश भक्त से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की है।

भवदीय
विनोद बंसल,
मीडिया प्रमुख,
विश्व हिन्दू परिषद-दिल्ली
मो 9810949109
देश केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं | -तिलक संपादक

No comments:

Post a Comment

कृप्या प्रतिक्रिया दें, आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्व पूर्ण है | इस से संशोधन और उत्साह पाकर हम आपको श्रेष्ठतम सामग्री दे सकेंगे | धन्यवाद -तिलक संपादक